ॐ श्री विश्वकर्मा मंदिर सुथार समाज कल्याणपुर

बैठक की कार्यवाही

समाज और ट्रस्ट की बैठकों में लिए गए निर्णय एवं संबंधित जानकारी।

2026 2 बैठकें
सितंबर 1 बैठक
1 बैठक

17 सितम्बर की तैयारियां

स्थान: श्री विश्वकर्मा मंदिर प्रांगण

उपस्थित सदस्य: बाबुलाल बिंजाराम ठाकराराम मुकनाराम किशनाराम बालूराम लुणाराम चुतराराम रूपाराम गुमानाराम भीखाराम रोप भीखाराम धीर रूपाराम जसाराम लादुराम तिलोकराम आदि

बैठक के निर्णय

श्री विश्वकर्माय नम: आज दिनांक 11 सितम्बर 2026 को विश्वकर्मा मन्दिर ट्रस्ट कल्याणपुर की मीटिंग अध्यक्ष श्री बाबुलाल जी की अध्यक्षता में हुई जिसमें क्षेत्र के सभी समाज बन्धुओं ने भाग लिया। निम्न बिन्दुओं पर समाज बन्धुओं को अवगत कराया: 17 सितम्बर विश्वकर्मा पूजा दिवस मनाने के उपलक्ष में चर्चा की गई 17 सितम्बर प्रतिभा सम्मान समारोह के लिए भोजन प्रसादी के लिए चर्चा की गई। यह काम भोजन प्रसादी के लिए तेजाराम नाई कल्याणपुर को काम दिया गया 17 सितम्बर विश्वकर्मा पूजा के लिए व प्रतिभा सम्मान समारोह व्यवस्था के लिए सबको अवगत कराया गया युवाओ को व्यवस्था बनाने में सहयोग करने की अपील की गई |

अगस्त 1 बैठक
1 बैठक

12 Aug 2026

स्थान: विश्वकर्मा मंदिर

उपस्थित सदस्य: बाबूलाल, बाबूलाल, बालूराम, डूंगरराम , Gopal Suthar, जेठाराम, ओमप्रकाश , गुमानाराम , ठाकरराम, रूपाराम, लूणाराम , जुंजाराम , लादुराम, हीरालाल बरड़वा, धनाराम लोढ़ा , मांगीलाल देपड़ा, छगन सुथार, भूराराम चारलाई , मूलाराम, मांगीलाल जांगिड़ , वेनाराम लोढ़ा , श्रवण सांखलो की ढाणी , चम्पालाल
गोपाराम

बैठक के निर्णय

॥ श्री गणेशाय नमः ॥ आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को श्री विश्वकर्मा मन्दिर ट्रस्ट कल्याणपुर की मीटिंग अध्यक्ष श्री बाबूलाल जी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें क्षेत्र के सभी समाज बन्धुओं ने भाग लिया। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष बालूराम जोपिंग ने पिछले माह के आय व्यय का ब्यौरा समाज के समक्ष प्रस्तुत किया। 17 सितम्बर 2026 को आयोजित होने वाले श्री विश्वकर्मा पूजा एवं सरस्वती सम्मान कार्यक्रम की विस्तृत चर्चा की गई। हवन, पूजा पाठ का कार्यक्रम मन्दिर प्रांगण में किया जायेगा एवं सम्मान का कार्यक्रम छात्रावास भवन में किया जायेगा। छात्र/छात्राओं के साथ-साथ छात्रावास भवन निर्माण में सहयोग करने वाले दानदाताओं का भी सम्मान करने का निर्णय लिया गया। आगन्तुक समाज बन्धुओं के सहित करीब 500 व्यक्तियों के भोजन प्रसादी का कार्य श्री तेजाराम सैन को दिया गया। मन्दिर प्रांगण में पिछले 15 वर्षों में कोई रिपेयर अथवा रिनोवेशन का कार्य नहीं हुआ था अतः आवश्यक सुधार कर सिलन की जगह टाइल्स, मुख्य चौक को बड़ा कर उसमें टाइल्स लगाई गई, जिसके निरीक्षण हेतू सभी समाज बन्धुओं से विनती की गई। आगामी अमावस को आम मीटिंग नहीं होगी, उसमें मात्र 17 सितम्बर के कार्यक्रम के जबाबदार कार्यकर्ता एवं कमेटी के मेम्बर की ही मीटिंग होगी। अध्यक्ष के धन्यवाद के साथ मीटिंग का समापन हुआ।